झारखंड में कितने जिले हैं और उनके नाम क्या हैं

आज के पोस्ट में आपको बताएंगे झारखंड में कितने जिले हैं. झारखंड कभी बिहार का जिला हुआ करता था लेकिन 15 नवंबर 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से को अगल करके एक नया राज्य का गठन हुआ, जिसे आज हम झारखंड के रूप में देखते हैं. वर्तमान में झारखंड एक राज्य हैं जिसका गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था. झारखंड क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 15वां सबसे बड़ा राज्य हैं. वही 2011 में हुये जनगणना के अनुसार झारखंड जनसंख्या के आधार पर भारत का 14वां सबसे बड़ा राज्य हैं. झारखंड का क्षेत्रफल 79,716 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं. वर्तमान में झारखंड की जनसंख्या 4 करोड़ से अधिक हैं, जबकि 2011 में हुये जनगणना के अनुसार झारखंड की जनसंख्या 3 करोड़ से अधिक थी.

झारखंड राज्य की सीमा पूर्व में पश्चिम बंगाल से, पश्चिम में छत्तीसगढ़ से, उत्तर पश्चिम में उत्तर प्रदेश से, उत्तर में बिहार से और दक्षिण में ओडिशा से लगती हैं. झारखंड पूर्वी भारत में स्थित एक राज्य हैं जिसे झरनों, पहाड़ियों और पवित्र स्थानों के लिए जानी जाती हैं. इसके अलावा अधिकांश लोग झारखंड को महेंद्र सिंह धोनी की वजह से भी जानते हैं. जब भी महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया जाता हैं तो झारखंड का नाम जरूर आता हैं. झारखंड की राजधानी रांची हैं जिसे स्मार्ट सिटीज मिशन के लिए चुना गया हैं. इसके अलावा जमशेदपुर झारखंड का सबसे बड़ा शहर हैं. तो आईये जानते हैं Jharkhand Me Kitne Jile Hai.

झारखंड में कितने जिले हैं

वर्तमान समय झारखंड में कुल 24 जिले हैं. हालांकि राज्य गठन के समय में झारखंड की जिलों की संख्या 18 थी. लेकिन बाद में झारखंड राज्य को दुबारा गठित करके 6 और जिले बनाये गए जिसको झारखंड में शामिल किया गया. इस प्रकार से झारखंड में कुल जिलों की संख्या 24 हो गई. झारखंड का 23वें जिले का नाम खूंटी और 24वें जिले का नाम रामगढ़ हैं. आपको बता दे झारखंड मुख्य रूप से एक ग्रामीण राज्य हैं. यहां की 24 प्रतिशत की आबादी शहरों में निवास करती हैं. वही 39.1 प्रतिशत की आबादी गरीबी रेखा से नीचे हैं. झारखंड आर्थिक विकास के मामले में एक मुख्य राज्य हैं.

झारखंड के 24 जिलों का नाम

झारखंड भारत का एक राज्य हैं जिसे 24 जिलों में बांटा गया हैं. इनके नाम इस प्रकार हैं.

  1. गढ़वा
  2. पलामू
  3. लातेहार
  4. चतरा
  5. हजारीबाग
  6. कोडरमा
  7. गिरिडीह
  8. रामगढ़
  9. बोकारो
  10. धनबाद
  11. लोहरदगा
  12. गुमला
  13. सिमडेगा
  14. रांची
  15. खूंटी
  16. पश्चिम सिंहभूम
  17. सरायकेला-खरसावाँ
  18. पूर्वी सिंहभूम
  19. जमताड़ा
  20. देवघर
  21. दुमका
  22. पाकुड़
  23. गोड्डा
  24. साहेबगंज

झारखंड में कितने प्रमंडल हैं

झारखंड में कुल 5 प्रमंडल हैं जिसे 24 जिलों में बांटा गया हैं. आप इनके नाम लिस्ट में देख सकते हैं.

प्रमंडलजिलाजिला की संख्या
पलामू प्रमंडल पलामू, गढ़वा, लातेहार 3
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलचतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद7
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडललोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी5
कोल्हान प्रमंडलपश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावाँ, पूर्वी सिंहभूम3
संथाल परगना मंडलजामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज6

झारखंड के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिलों का नाम

रैंकजिलाजनसंख्या
1रांची2,914,253
2धनबाद2,684,487
3गिरिडीह2,445,474
4पूर्वी सिंहभूम2,293,919
5बोकारो2,062,330
6पलामू1,939,869
7हजारीबाग1,734,495
8पश्चिम सिंहभूम1,502,338
9देवघर1,492,073
10गढ़वा1,322,784

झारखंड के सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले जिलों का नाम

रैंकजिलाक्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर)
1गुमला5,321
2रांची5,290
3पश्चिमी सिंहभूम5,290
4गिरिडीह4,881
5हजारीबाग4,519
6गढ़वा4,044
7पलामू4,015
8सिमडेगा3,756
9दुमका3,716
10लातेहार3,660

झारखंड के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिलों का नाम

रैंकजिलासाक्षरता
1रांची 76.06%
2पूर्वी सिंहभूम75.49%
3धनबाद74.52%
4रामगढ़73.17%
5बोकारो72.01%
6हजारीबाग69.75%
7सिमडेगा67.99%
8सरायकेला खरसावां 67.70%
9लोहरदगा 67.61%
10कोडरमा66.84%

झारखंड के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिलों का नाम

रैंकजिलालिंग अनुपात
1पश्चिम सिंहभूम1005
2खूंटी997
3सिमडेगा997
4गुमला993
5पाकुर989
6लोहरदगा985
7दुमका977
8लातेहार967
9सरायकेला खरसावां956
10जामताड़ा954

झारखंड में कुल कितने जिले हैं से संबंधित सवाल

झारखंड का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

रांची और गुमला झारखंड का सबसे बड़ा जिला हैं. रांची जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा जिला हैं, जबकि गुमला क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा जिला हैं.

झारखंड का छोटा जिला कौन है?

लोहरदगा और रामगढ़ झारखंड का छोटा जिला हैं. लोहरदगा जनसंख्या में छोटा जिला हैं, जबकि रामगढ़ क्षेत्रफल में छोटा जिला हैं.

झारखंड का सबसे बड़ा शहर कौन है?

रांची झारखंड का सबसे बड़ा शहर हैं.

2024 में झारखंड में कुल कितने जिले है?

2024 में झारखंड में कुल 24 जिले हैं.

झारखंड कब बना था?

झारखंड 15 नवंबर 2000 को बना था.

झारखंड का 23वां जिला कौन सा है?

खूंटी झारखंड का 23वां जिला हैं.

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट की माध्यम से आपको Jharkhand Me Kitne District Hai इसके बारे में जानकारी दी हैं. मैं आशा करता हूँ इस पोस्ट द्वरा आपको वर्तमान में झारखंड की कुल जिलों की संख्या का पता चल गया होगा. झारखंड एक विकसित जिला नही हैं. यहां की ज्यादातर आबादी ग्रामीण क्षेत्र में रहती हैं. आपको जानकर हैरानी होगा झारखंड में 2.78 प्रतिशत परिवार के पास कार हैं, जबकि 16.05 प्रतिशत लोगों के पास 2 पहिये वाली वाहन हैं. यहां पर साक्षरता दर में वृद्धि होने की वजह से झारखंड की आबादी अब स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसी खरीदने में अपना रुचि दिखा रही हैं. इसके अलावा झारखंड की कुछ प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जिनमें बैद्यनाथ धाम, रजरप्पा, देवरी और पारसनाथ जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं.

Leave a Comment