UP में कितने जिले हैं | उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं और उनके नाम की लिस्ट

आज के इस आर्टिकल में जानेंगे UP में कितने जिले हैं. भारत एक विशाल देश होने के साथ भारत का उत्तर प्रदेश राज्य भी एक विशाल राज्य हैं. भारत की जनसंख्या 144 करोड़ से अधिक होने की वजह से यह विश्व का सबसे बड़ा देश हैं लेकिन जहां सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्यों की बात आती हैं तो सबसे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का नाम लिया जाता हैं, क्योंकि जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश हैं. जहां एक तरफ क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश हैं, तो वही उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य हैं. उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं. भारत के कुल छेत्रफल में से उत्तर प्रदेश 7.3 प्रतिशत क्षेत्र का उपयोग करता हैं.

वर्तमान में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 199,812,341 हैं जिसमें हिंदुओं की आबादी 79.73 प्रतिशत हैं. भारत की कुल आबादी में से 16.51 प्रतिशत की आबादी उत्तर प्रदेश में निवास करती हैं. आपको जानकर हैरानी होगा उत्तर प्रदेश जनसंख्या के मामले में रूस देश से भी बड़ा हैं, जबकि रूस का क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर हैं. रूस क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश हैं लेकिन जनसंख्या के आधार पर रूस देश उत्तर प्रदेश से छोटा हैं. उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था. नवाबों का शहर कहे जाने वाला लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी हैं. आप में से अधिकांश लोगों को UP के 75 जिलों का नाम हिंदी में पता नही होगा. अगर आप भी ऐसे व्यक्तियों में से एक हैं, तो आईये जानते हैं UP Me Kitne Jile Hai और उनके नाम क्या हैं.

UP में कितने जिले हैं

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 75 जिले हैं. यह भारत का सबसे बड़ा आबादी वाला राज्य हैं. यूपी के 75 जिलों को 18 मंडलों और 350 तहसीलों में बांटा गया हैं. उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के अंदर 17 नगर-निगम, 200 नगर पालिका परिषद, 8135 न्याय पंचायतें, 822 विकास खंड, 59163 ग्राम सभा, 180000 डाकघर, 2885 टेलीफोन एक्सचेंज, 541 नगर पंचायत, 915 नगरीय निकाय और 106774 गाँव स्थित हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लोकसभा में 80 सदस्य, राज्यसभा में 31 सदस्य, विधान परिषद में 100 सदस्य और विधान सभा में 403 सदस्य शामिल हैं. आपको बता दे लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के साथ यह जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर हैं. इसके अलावा यूपी राज्य के जिला आगरा का ताज महल विश्व के सात अजूबे में शामिल हैं, जिसे देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं. आगरा जिला यूपी का सबसे लोकप्रिय जिला हैं.

UP के 75 जिलों का नाम

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल जिलों की संख्या 75 हैं जिसमें लखनऊ सबसे बड़ा शहर हैं और आगरा सबसे लोकप्रिय जिला हैं. आपकी जानकारी के लिए लिस्ट बनाई हैं जिसमें आप देख सकते हैं उत्तर प्रदेश के 75 जिले कौन कौन से हैं.

  1. आगरा
  2. अलीगढ़
  3. औरैया
  4. कन्नौज
  5. कानपुर
  6. आजमगढ़
  7. बागपत
  8. बहराइच
  9. इलाहाबाद
  10. अम्बेडकर नगर
  11. बांदा
  12. बाराबंकी
  13. बरेली
  14. अमेठी
  15. बलिया
  16. बलरामपुर
  17. बस्ती
  18. बिजनौर
  19. बदायूं
  20. बुलंदशहर
  21. चंदौली
  22. चित्रकूट
  23. देवरिया
  24. एटा
  25. इटावा
  26. फैजाबाद
  27. फर्रुखाबाद
  28. फतेहपुर
  29. हरदोई
  30. हाथरस
  31. जालौन
  32. जौनपुर
  33. झाँसी
  34. अमरोहा
  35. कानपुर नगर
  36. कासगंज
  37. फिरोजाबाद
  38. गौतम बुद्ध नगर
  39. गाजियाबाद
  40. गाज़ीपुर
  41. गोंडा
  42. गोरखपुर
  43. हमीरपुर
  44. हापुड़
  45. कौशाम्बी
  46. खीरी
  47. कुशीनगर
  48. ललितपुर
  49. लखनऊ
  50. महाराजगंज
  51. महोबा
  52. मैनपुरी
  53. सम्भल
  54. संत कबीर नगर
  55. मेरठ
  56. मिर्जापुर
  57. मुरादाबाद
  58. मुजफ्फरनगर
  59. मथुरा
  60. मऊ
  61. पीलीभीत
  62. प्रतापगढ़
  63. रायबरेली
  64. रामपुर
  65. सहारनपुर
  66. सिद्धार्थ नगर
  67. सीतापुर
  68. संत रविदास नगर
  69. शाहजहाँपुर
  70. सुल्तानपुर
  71. उन्नाव
  72. वाराणसी
  73. शामली
  74. श्रावस्ती
  75. सोनभद्र

उत्तर प्रदेश में कितने मंडल हैं और उनके नाम

उत्तर प्रदेश में कुल 18 मंडल हैं. यूपी के 75 राज्यों को 18 मंडलों में बांटा गया हैं जिसमें 3-4 जिलों को मिलाकर एक मंडल का मुख्यालय तय किया जाता हैं. आपकी जानकारी के लिए लिस्ट बनाई हैं जिसमें आप देख सकते हैं उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों में कौन-कौन जिला आता हैं.

नंबरमंडलजिला
1आगराआगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा
2अलीगढ़अलीगढ़, इटाह, हाथरस, कासगंज
3आजमगढ़आजमगढ़, बलिया, मऊ
4बरेलीबदायन, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर
5बस्तीबस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर
6चित्रकूटबांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा
7देविपटन (गोंडा)बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती
8अयोध्याअंबेडकर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी
9गोरखपुरदेवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज
10झांसीजालौन, झांसी, ललितपुर
11कानपुरऔरय्या, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर
12लखनऊहरदोई, लखीमपुर खेड़ी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव
13मेरठबागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, मेरठ, हापुर
14मिर्जापुरमिर्जापुर, संत रवीदास नगर, सोनभद्र
15मुरादाबादबिजनौर, अमरोहा, मोरादाबाद, रामपुर, संभल
16प्रयागराजप्रयागराज, फतेहपुर, कौशंबी, प्रतापगढ़
17सहारनपुरमुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली
18वाराणसीचांदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिलों का नाम

रैंकजिलाजनसंख्या (2011)
1इलाहाबाद5,954,391
2मुरादाबाद4,772,006
3गाजियाबाद4,681,645
4आजमगढ़4,613,913
5लखनऊ4,589,838
6कानपुर नगर4,581,268
7जौनपुर4,494,204
8सीतापुर4,483,992
9बरेली4,448,359
10गोरखपुर4,440,895

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले जिलों का नाम

रैंकजिलाक्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर)
1लखीमपुर खीरी7,680
2सोनभद्र6,788
3हापुड़ 6,609
4हरदोई5,986
5बहराइच5,745
6सीतापुर5,743
7प्रयागराज5,482
8इलाहाबाद5,482
9ललितपुर5,039
10झांसी5,024

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिलों का नाम

रैंकजिलासाक्षरता
1गौतम बुद्ध नगर80.12
2कानपुर नगर79.65
3औरैया78.95
4इटावा78.41
5गाजियाबाद78.07
6लखनऊ77.29
7मैनपुरी75.99
8कानपुर देहात (रमाबाई नगर)75.78
9वाराणसी75.6
10झांसी75.05

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिलों का नाम

1 हजार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या के आधार पर लिंगानुपात की गणना होती हैं. साल 2011 में हुये जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का औसत लिंगानुपात 912 था लेकिन जौनपुर इकलौता ऐसा जिला था जहां सबसे ज्यादा लिंगानुपात पाई गई थी और सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला गौतम बुद्ध नगर हैं.

रैंकजिलालिंग अनुपात
1जौनपुर1,024
2आजमगढ़1,019
3देवरिया1,017

उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं से संबंधित सवाल

उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

श्रावस्ती जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला हैं.

यूपी में सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से यूपी का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी हैं. इसका कुल क्षेत्रफल 7,680 वर्ग किलोमीटर हैं.

यूपी 2023 में कितने जिले है?

यूपी 2023 में 75 जिले हैं.

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में आपने UP Me Kul Kitne Jile Hai इसके बारे में जानकारी प्राप्त की हैं. मैं आशा करता हूँ इस आर्टिकल के माध्यम से आपको उत्तर प्रदेश की कुल जिलों की संख्या पता चल गया होगा. उत्तर प्रदेश भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य हैं जहां पर घूमने लिए कई जिले स्थित हैं. सबसे ज्यादा लोग यूपी के आगरा जिले में घूमने के लिए जाते हैं. इसके अलावा आगरा, मुरादाबाद, कानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, आज़मगढ़, झाँसी, बरेली, मेरठ, गोरखपुर, मथुरा और वाराणसी उत्तर प्रदेश के महत्त्वपूर्ण शहर हैं. अगर आपको UP की जानकारी हिंदी में पसंद आई तो इसे सभी सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर अवश्य करे.

Leave a Comment