भारत के पास कितने परमाणु बम हैं 2024

आज के आर्टिकल में आप जानेंगे भारत के पास कितने परमाणु बम हैं. अपने देश को ताकतवर और मजबूत बनाने के लिए वहां की सरकारे कई तरह की हथियार बनाती हैं जिनमें से एक परमाणु बम हैं. ये हथियार दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार हैं जिसका इस्तेमाल लास्ट परिस्थिति में किया जाता हैं. अक्सर दो देशों के बीच की लड़ाई में बंदूक, टैंक, फाइटर, मशीन गन, राइफल, लड़ाकू विमान और छोटे-मोटे बम का उपयोग करते हैं लेकिन परमाणु बम इकलौता ऐसा हथियार हैं, जिसका इस्तेमाल ना के बराबर किया जाता हैं. इससे न सर्फ वो जगह बर्बाद हो सकता हैं बल्कि इससे सालों साल तक उस जगह को रहने लायक नही बनाया जा सकता हैं.

कुछ ऐसा ही उदाहरण हमे जापान के साथ देखने को मिला था. जापान के दो शहर हिरोशिमा और नागासाकी पर साल 1945 में अमेरिका द्वरा परमाणु बम गिराया गया था, जिसका परिणाम ये निकला की आज भी इन दोनों शहरों में रेडिएशन से पीड़ित लोग पैदा होते हैं. अमेरिकी वायु सेना ने 6 अगस्त 1945 की सुबह जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराया था वही तीन दिन बाद 9 अगस्त 1945 को जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया गया था. ये परमाणु इतने ज्यादा खतरनाक होते हैं कि क्षण भर में किसी भी शहर को बर्बाद कर सकता हैं.

इससे निकलने वाली रेडिएशन का प्रभाव सालों साल तक रहता हैं. आज भी हिरोशिमा और नागासाकी शहर में हजारों की संख्या में लोग रेडिएशन से पीड़ित हैं. एक परमाणु बम की हमले से लाखों लोगों की मृत्यु हो जाती हैं. यही वजह हैं कि इसका उपयोग बहुत ही कम किया जाता हैं. किसी भी देश को विजयी दिलाने में परमाणु बम अहम भूमिका निभाता हैं, इसीलिए अधिकांश देश परमाणु बम की संख्या बढ़ाने में लगे हैं. भला ऐसे में भारत देश पीछे क्यों रहेगा. तो आईये जानते हैं Bharat Ke Pass Kitne Parmanu Bomb Hai.

भारत के पास कितने परमाणु बम हैं

वर्तमान समय में भारत के पास कुल 160 परमाणु बम हैं. साल 2021 में भारत के पास 156 परमाणु बम थे लेकिन साल 2022 में परमाणु बम की संख्या 156 से बढ़कर 160 हो गया. वही भारत देश के पडोशी देश पाकिस्तान के पास कुल 165 परमाणु बम हैं. भारत परमाणु बम के मामले में सातवें स्थान पर हैं, जबकि पहले नंबर पर रूस हैं. वही पाकिस्तान छठे नंबर पर हैं. SIPRI रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान दोनों देश परमाणु हथियारों को बढ़ाने में लगे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दे भारत ऑफिसियल तौर पर अपने परमाणु हथियारों का खुलासा नही करता हैं. साथ ही में भारत हथियारों की ताकत, आकार और क्षमता के बारे में नहीं बताते हैं.

भारत और पाकिस्तान केवल अपनी मिसाइलों के परीक्षण की जानकारी प्रदान करते हैं, इसके अलावा परमाणु हथियारों से संबंधित जानकारी ऑफिसियल तौर पर नही देते हैं. आपके जानकारी के लिए बता दे भारत No first use परमाणु नीति का पालन करता हैं. भारत ने “नो फर्स्ट यूज” नीति साल 1999 में घोषित की थी. इस नीति में भारत सबसे पहले परमाणु बम दूसरे देश पर नही छोड़ेगा लेकिन इसका ये मतलब नही हैं कि जरूरत पड़ने पर भारत परमाणु बम का इस्तेमाल नही करेगा. भारत केवल परमाणु हमला होने की स्थिति में अपने परमाणु बमों का सहायता लेगा. पाकिस्तान में ऐसी कोई नीति या नियम नही बनाये गए हैं. पाकिस्तान के नेताओं और उच्च सैन्य अधिकारियों पर निर्भर करता हैं कि उन्हें कब और किस स्थिति में परमाणु बम का हमला करना हैं.

सबसे ज्यादा परमाणु बम किसके पास हैं

सबसे ज्यादा परमाणु बम Russia के पास हैं. रूस के पास 5,977 परमाणु बम हैं, जबकि दूसरे नंबर पर United states हैं. वही तीसरे नंबर पर चीन हैं जिसके पास 350 परमाणु बम हैं. रूस क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का पहला सबसे बड़ा देश हैं और जनसंख्या में नौंवा सबसे बड़ा आबादी वाला देश हैं, लेकिन परमाणु बम के मामले में रूस सबसे आगे हैं. शायद ही कोई दूसरा देश रूस के इतना परमाणु बम की संख्या कर पाये. वैसे तो यूनाइटेड स्टेट्स के पास परमाणु बम की संख्या 5,428 हैं लेकिन इस मामले में रूस को पीछे करना मुश्किल हैं.

किस देश के पास कितने परमाणु बम हैं

इस दुनिया में कुल 196 देश हैं जिनमें से 9 देश ऐसे हैं जिनके पास परमाणु बम हैं. Russia के पास सबसे ज्यादा परमाणु बम हैं और सबसे कम परमाणु बम North korea के पास हैं. अगर पूरी दुनिया की बात करे तो पूरी दुनिया में लगभग 12,705 परमाणु बम हैं. मैं आपके साथ 9 देशों का लिस्ट शेयर कर रहा हूँ जिसमें आप देख सकते हैं किस देश में कितने परमाणु बम हैं.

रैंकदेश परमाणु बम की संख्या
1Russia5,977
2USA5,428
3China350
4France290
5UK225
6Pakistan165
7India160
8Israel90
9North korea20

इंडिया के पास कितने परमाणु बम हैं से संबंधित FAQ

दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार किसके पास है?

दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास हैं.

भारत के पास कितने एटम बम है 2024?

भारत के पास 160 एटम बम हैं.

पाकिस्तान के पास कितने परमाणु बम है?

पाकिस्तान के पास 165 परमाणु बम हैं.

अमेरिका के पास कितने परमाणु बम है?

अमेरिका के पास 5,428 परमाणु बम हैं.

रूस के पास कितने परमाणु बम है?

रूस के पास 5,977 परमाणु बम हैं.

सबसे ज्यादा परमाणु बम वाला देश कौन सा है?

सबसे ज्यादा परमाणु बम वाला देश रूस हैं. इसके पास 5,977 परमाणु बम हैं.

परमाणु बम बनाने वाला पहला देश कौन सा है?

परमाणु बम बनाने वाला पहला देश अमेरिका हैं.

निष्कर्ष

आज के आर्टिकल में आपको पता चला गया होगा भारत के पास कितने परमाणु बम हैं. इस दुनिया में केवल 9 ही परमाणु सम्पन्न देश हैं जिसने सफलतापूर्वक परमाणु बम विस्फोट किया हैं. भविष्य में हमे परमाणु सम्पन्न देशों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकता हैं. फिलहाल भारत परमाणु बम की तुलना में पाकिस्तान से पीछे हैं लेकिन अन्य हथियारों के मामले में भारत पाकिस्तान से आगे हैं. दोनों ही देश अपने आप को ताकतवर बनाने के लिए कई तरह के तरीके अपना रहे हैं. अगर आपको आर्टिकल की जानकारी पसंद आया तो इसे सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप्प पर शेयर जरूर करे.

Leave a Comment